Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 12 June 2025
webdunia

पुंछ में भारतीय सेना ने नाकाम की घुसपैठ, 1 आतंकी को किया ढेर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian Army

सुरेश एस डुग्गर

, रविवार, 9 अगस्त 2020 (16:39 IST)
जम्‍मू। पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से आतंकियों एक समूह ने घुसपैठ की कोशिश की। सेना के सतर्क जवानों ने 1 आतंकवादी को मार गिराया जबकि अन्य 2 आतंकी गंभीर रूप से घायल हुए। मारे गए आतंकी के पास से हथियार व पाकिस्तान निर्मित वस्तुएं मिली हैं।
 
सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि कृष्णाघाटी सेक्टर में कल देर रात आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। इसमें 1 आतंकी मारा गया, जबकि दो घायल हुए।
 
इसके बाद चलाए गए तलाशी अभियान में पता चला कि आतंकवादी के शव को घटनास्थल से दूर खींच लिया गया था। घटनास्थल से एक एके 47 राइफल, दो एके 47 मैगजीन और कुछ खाद्य सामग्री बरामद हुई। खाद्य सामग्री और अन्य वस्तुएं पाकिस्तान निर्मित हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र : टॉवर पर चढ़कर व्यक्ति ने किया हंगामा, दी आत्महत्या की धमकी