भारतीय सेना ने फिर किया लक्ष्यभेदी हमला, तीन पाक सैनिक ढेर

Webdunia
मंगलवार, 26 दिसंबर 2017 (08:05 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने सोमवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए एलओसी पार तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। एक जवान के घायल होने की भी खबर है। पाकिस्तानी मीडिया ने इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है।
 
इससे पहले शनिवार को पाकिस्तानी सेना की तरफ से हुई फायरिंग में मेजर सहित भारत के 4 जवान शहीद हो गए थे। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने इस हमले का बदला लेने के लिए ही यह जवाबी कार्रवाई की थी।
 
पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार डॉन की ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक रावलकोट के रख चकरी सेक्टर में सोमवार को फायरिंग हुई।
 
मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों की पहचान सिपाही सज्जाद, सिपाही अब्दुल रहमान और सिपाही एम उस्मान के रूप में हुई। पाकिस्तान का घायल सिपाही अथाज़ हुसैन के रूप में पहचान हुई।
 
भारतीय सेना ने आगे बढ़कर हत्याओं का बदला लेने के लिए एक अभियान चलाया। सरकारी सूत्रों ने कहा कि पीओके में भारतीय सेना ने आक्रमण किया। यह घटना पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर में 59 बलूच यूनिट के 12 डिवीजन में हुई।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More