sawan somwar

सेना ने नाथू ला दर्रे में फंसे 2500 पर्यटकों को बचाया

Webdunia
शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (10:40 IST)
नई दिल्ली/गंगटोक। सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर नाथू ला दर्रे में फंसे 2500 पर्यटकों को सेना ने बचाने में सफलता हासिल की है। भारी बर्फबारी के बाद ये लोग वहां फंस गए थे।


एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि 400 वाहनों में लगभग 2500 पर्यटक नाथू ला दर्रे से वापस लौट रहे थे और इसी दौरान हुए जोरदार हिमपात में इनके वाहन रास्ते में फंस गए। मामले की जानकारी मिलते ही सेना ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान चलाया और वहां फंसे लोगों को भोजन, गर्म कपड़े तथा दवाएं दीं। इन पर्यटकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी हैं।

सेना ने बर्फ हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनें और अन्य उपकरण भी सीमा सड़क संगठन को दिए हैं ताकि सड़क पर जमी बर्फ को हटाकर यातायात बहाल किया जा सके। अधिकारी ने बताया कि जब तक सभी पर्यटक गंगटोक नहीं पहुंच जाते तब तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

दतिया उपचुनाव में सीट बचाने में सफल रही कांग्रेस, भितरघात ने बीजेपी का हार की लिखी पटकथा

बांकीपुर में क्यों हारी भाजपा? प्रशांत किशोर की जीत के 5 बड़े कारण

बांग्लादेश में जो हुआ वो भारत के लिए वॉर्निंग, लेखिका तस्लीमा नसरीन क्‍या मैसेज देना चाहती हैं सरकार को?

यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, IMSS से 24 घंटे निगरानी और कड़े एक्शन

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

अगला लेख