'मेक इन इंडिया' के तहत भारत ने रूस से की बड़ी डील

Webdunia
शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (09:24 IST)
नई दिल्ली। भारत और रूस ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि रूस से खरीदे गए विमानों, हेलीकॉप्टरों और पनडुब्बी तथा अन्य प्लेटफार्म के कलपुर्जे मेक इन इंडिया के तहत संयुक्त रूप से भारत में ही बनाए जाएंगे। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और रूस के रक्षामंत्री सर्गेई शोइगु की सह अध्यक्षता में सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की 18वीं बैठक में यह सहमति बनी।


दोनों पक्षों ने कामोव 226 हेलीकॉप्टरों और युद्धपोतों और सेना की हथियार प्रणालियों से संबंधी संयुक्त विनिर्माण परियोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया। दोनों इस बात पर राजी हुए कि भारतीय सेनाओं द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे विभिन्न रूसी मूल के प्लेटफार्म के कलपुर्जे मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी मेक इन इंडिया योजना के तहत भारत में ही बनाए जाएंगे।

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सामरिक भागीदारी के तहत रक्षा उपकरणों, उद्योग और तकनीकी सहयोग से संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। दोनों रक्षामंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में प्रगति और गतिशीलता पर संतोष व्यक्त किया।

सैन्य तकनीकी सहयोग पर सरकारी आयोग के कामकाज को तर्कसंगत बनाने तथा अंतर सरकारी सहयोग व्यवस्था में बदलाव के समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत एकीकृत रक्षा स्टाफ चेयरमैन तथा रूस के जनरल स्टाफ संचालन निदेशालय के उप प्रमुख की सह अध्यक्षता में एक अतिरिक्त कार्यदल का गठन किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा

रेखा गुप्ता आज संभालेंगी दिल्ली की कमान, कैबिनेट में शामिल होंगे 6 MLA, क्यों खास है यह चेहरे?

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, यह 6 दिग्गज बनेंगे मंत्री

पिघल रही है अमेरिका और रूस के बीच की बर्फ, क्यों डरे हुए हैं जेलेंस्की

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

अगला लेख
More