ramcharitmanas
✕

आतंकी हमले की साजिश पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई कड़ी फटकार

Webdunia
रविवार, 22 नवंबर 2020 (00:00 IST)
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद की 19 नवंबर को जम्मू कश्मीर के नगरोटा में विफल किए गए आतंकवादी हमले की साजिश को लेकर कड़ा विरोध जताया और कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम पूरी दृढ़ता से उठाएगा।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को तलब करके कड़ी फटकार लगाई गई। यह मांग की गई कि पाकिस्तान उसकी धरती से काम करने वाले आतंकवादियों एवं आतंकवादी संगठनों को समर्थन देने की नीति से बाज आए और अन्य देशों पर हमले करने वाले एवं हमलों की साजिश रचने वाले आतंकवादियों के ढांचे को जड़ से खत्म करे।

विदेश मंत्रालय के आज यहां जारी एक बयान के अनुसार, भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय दायित्वों एवं द्विपक्षीय वचनबद्धता का पालन करना चाहिए और अपने नियंत्रण वाली ज़मीन का भारत के विरुद्ध आतंकवाद के प्रयोग की अनुमति नहीं देनी चाहिए। भारत ने यह भी दोहराया कि वह आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पूरी दृढ़ता से सभी जरूरी कदम उठाएगा।

आरंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि हमलावर पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के सदस्य थे जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित संगठन है। यह संगठन फरवरी 2019 में पुलवामा हमले में भी शामिल था। जम्मू के निकट नगरोटा छावनी में हुई मुठभेड़ में जैश के चार आतंकवादी मारे गए थे और दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

सुरक्षाबलों को खुफिया सूचना मिली थी कि ये आतंकवादी एक ट्रक में सवार होकर जा रहे हैं। इस ट्रक में हथियारों एवं गोला-बारूद का भारी जखीरा मिला है। इससे पता चलता है कि जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनावों के दौरान गड़बड़ी पैदा करने के लिए बड़े पैमाने पर खूनखराबा करने की साजिश रची गई थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां शुक्रवार को शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करके स्थिति की समीक्षा की जिसमें गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव हर्षवर्द्धन शृंगला तथा शीर्ष गुप्तचर अधिकारी भी शामिल हुए।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख