FICCI के कार्यक्रम में बोले गडकरी, भारत 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर

Webdunia
शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (14:27 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत 2024-25 तक 5,000 अरब डॉलर का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) हासिल करने की ओर अग्रसर है। गडकरी ने शुक्रवार को उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है। 2024-25 तक भारत 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा।
 
गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार सतत विकास को हासिल करने के लिए वृद्धि और रोजगार को बढ़ाने पर जोर दे रही है और 2030 तक वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने में भारत की एक बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने निर्यात बढ़ाने और आयात घटाने की जरूरत पर जोर दिया।
 
उन्होंने कहा कि हम वैकल्पिक, स्वच्छ और हरित ईंधन मसलन जैव एथेनॉल, जैव-सीएनजी, जैव-एलएनजी और हरित हाइड्रोजन के विकास पर काम कर रहे हैं। फिलहाल देश का वाहन उद्योग 7.5 लाख करोड़ रुपए का है और वे इसे 15 लाख करोड़ रुपए पर ले जाना चाहते हैं। इससे बड़ी संख्या में नए रोजगार पैदा होंगे। वे निर्माण की लागत को कम करना चाहते हैं। हम इस्पात और सीमेंट के इस्तेमाल को न्यूनतम करने का प्रयास कर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More