भारत ने WHO की रिपोर्ट पर जताई निराशा, कहा- कोरोना से मृत्यु के आंकड़े सही नहीं

Webdunia
मंगलवार, 24 मई 2022 (00:31 IST)
नई दिल्ली। भारत ने सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की उस रिपोर्ट पर निराशा और चिंता व्यक्त की जिसमें सभी कारणों से मृत्यु दर अधिक बताई गई है।
 
भारत ने कहा कि वैधानिक संस्था द्वारा प्रकाशित सही आंकड़ों को नहीं लिया गया। विश्व स्वास्थ्य महासभा में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद’ की ओर से निराशा व्यक्त की।
 
यह परिषद, भारत के हर राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है और इसने डब्ल्यूएचओ द्वारा प्रकाशित अत्यधिक मृत्यु की रिपोर्ट के संबंध में एकमत से प्रस्ताव पारित किया था।
 
डब्ल्यूएचओ ने 5 मई को जारी एक रिपोर्ट में अनुमान व्यक्त किया था कि दुनियाभर में पिछले दो साल में कोरोना वायरस या स्वास्थ्य प्रणालियों पर इसके असर के कारण करीब डेढ़ करोड़ लोग मारे गए हैं और यह संख्या 60 लाख लोगों की मौत के आधिकारिक आंकड़े से दोगुनी से ज्यादा है।
 
रिपोर्ट के अनुसार भारत में कोविड-19 से 47 लाख लोगों की मौत का अनुमान व्यक्त किया गया है, जो आधिकारिक आंकड़े से 10 गुना अधिक है तथा दुनियाभर में कोविड से मौत के मामलों का लगभग एक तिहाई है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

जीआईएस 2025 से उभरी भविष्य की तस्वीर, स्टार्ट-अप पिचिंग सेशन ने नवाचार को बढ़ावा दिया

भारत-पाक युद्द हुआ तो इस्लामिक देश किसका साथ देंगे?

Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया प्री मानसून का अलर्ट

पानी बंद होने से पाकिस्तान को बड़ा झटका, सिंधु नदी पर विवादित नहर परियोजना रद्द

पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर कितना निर्भर है भारत?

अगला लेख
More