Publish Date: Mon, 02 Jun 2025 (07:37 IST)
Updated Date: Mon, 02 Jun 2025 (11:15 IST)
India Coronavirus Update : भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है और कई महीनों बाद कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में पहली बार इतनी वृद्धि देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 363 नए मामले सामने आए हैं, जिसके देश में बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3758 हो गई है। संक्रमण से देश में अब तक 32 लोगों की मौत की खबर है।
खबरों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है और कई महीनों बाद कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में पहली बार इतनी वृद्धि देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 363 नए मामले सामने आए हैं, जिसके देश में बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3758 हो गई है।
महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 65 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में इस साल एक जनवरी से अब तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 814 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इन 65 मामलों में से 31 पुणे से, 22 मुंबई से, नौ ठाणे से, दो कोल्हापुर से और एक नागपुर से हैं।
राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या वर्तमान में 506 हैं, जबकि 300 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्ष की शुरुआत से अब तक आठ लोगों की इस बीमारी से मृत्यु हो चुकी है, जिनमें से सात को अन्य बीमारियां भी थीं। मुंबई में एक जनवरी से अब तक कुल 463 मामले सामने आए हैं, जिनमें से जनवरी और फरवरी में एक-एक, अप्रैल में चार और मई में 457 मामले सामने आए हैं। मार्च में महानगर में कोई मामला सामने नहीं आया।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में 2025 में 11,501 मामलों की जांच की गई, जिनमें से 814 संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी मामले हल्के प्रकृति के हैं और मरीजों को नियमित उपचार दिया जा रहा है। केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। केरल में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 1400 सक्रिय मामले सामने हैं।
Edited By : Chetan Gour