Agni-3 : भारत ने किया अग्नि-3 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल ट्रेनिंग लांच, 1 सेकंड में 5 किलोमीटर है रफ्तार

Webdunia
बुधवार, 23 नवंबर 2022 (22:05 IST)
भुवनेश्वर। भारत ने बुधवार को ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेण किया। अग्नि-3 परमाणु क्षमतायुक्त स्वदेशी मिसाइल है। यह मिसाइल 3,500 किलोमीटर दूरी तक सटीक निशाना लगाने की क्षमता रखती है। पूरा पाकिस्तान और आधा चीन इस इस मिसाइल की जद में आता है।

इसकी लंबाई 17 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है, जो 1 सेकंड में 5 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। 50 टन वजन वाली मिसाइल में 2 चरणों वाला इंजन लगा है, जो ठोस ईंधन से चलता है। यह मिसाइल अपने साथ 1.5 टन का हथियार ले जाने में सक्षम है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
अग्नि-3 इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह परीक्षण 'सामरिक बल कमान' (एसएफसी) के तत्वावधान में किए गए नियमित प्रशिक्षण प्रक्षेपण का हिस्सा था। बयान के अनुसार प्रक्षेपण पूर्व निर्धारित सीमा के लिए किया गया था। मिसाइल का परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा और यह विभिन्न मानकों पर खरी उतरी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

4 आदतें जो आपको 100 साल तक जिंदा रख सकती हैं

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने तीर्थ स्थलों के प्रबंधन के लिए परिषद के गठन को मंजूरी दी

मथुरा में पकड़े गए 90 बांग्लादेशी नागरिक, 10 साल से रह रहे थे

असदुद्दीन ओवैसी बोले, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दो, लेकिन...

अगला लेख