Publish Date: Wed, 25 May 2022 (09:32 IST)
Updated Date: Wed, 25 May 2022 (09:35 IST)
नई दिल्ली। ऑल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एम्प्लाइज फेडरेशन (BAMCEF) ने बुधवार, 25 मई को भारत बंद बुलाया है।
यह भारत बंद केंद्र सरकार द्वारा अन्य पिछड़ी जातियों की जाति आधारित जनगणना कराने से मना करने के कारण किया जा रहा है।
इस भारत बंद (Bharat Bandh 2022) का असर दुकानों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर हो सकता है जिसके कारण से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
भारत बंद बुलाने वाले लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों को बुधवार को बंद रखें।