Publish Date: Fri, 08 Sep 2017 (10:27 IST)
Updated Date: Fri, 08 Sep 2017 (10:30 IST)
नई दिल्ली। भारत ने सतत विकास पर विश्व संसदीय फोरम में बाली घोषणापत्र को स्वीकार किए जाने से अपने को अलग कर लिया। इंडोनशिया की मेजबानी में बाली में 6 और 7 सितंबर को आयोजित फोरम में पारित घोषणापत्र से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की अगुवाई वाले भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने स्वयं को अलग कर लिया।
लोकसभा सचिवालय की ओर से यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने बाली घोषणापत्र से अपने को यह कहते हुए अलग कर लिया कि फोरम का घोषणापत्र सतत विकास के स्वीकृत वैश्विक सिद्धांतों के विपरीत है। (वार्ता)