'ऑस्ट्रा हिंद 22' आज से शुरू, भारत-ऑस्ट्रेलिया करेंगे संयुक्‍त सैन्‍य अभ्यास

Webdunia
सोमवार, 28 नवंबर 2022 (12:36 IST)
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच आज यानी सोमवार से राजस्थान में द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास 'ऑस्ट्रा हिंद 22' शुरू होगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह अभ्यास 11 दिसंबर तक चलेगा। यह वार्षिक अभ्यास होगा, जो बारी-बारी से भारत और ऑस्ट्रेलिया में किया जाएगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना के दलों के बीच ‘ऑस्ट्रा हिंद 22’ द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास 28 नवंबर से 11 दिसंबर 2022 तक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (राजस्थान) में होना है। यह दोनों सेनाओं के सभी शस्त्र और सेवा दलों की भागीदारी के साथ ऑस्ट्रा हिंद श्रृंखला का पहला अभ्यास है।

बयान में कहा गया कि दूसरी डिवीजन की 13वीं ब्रिगेड के सैनिकों के साथ ऑस्ट्रेलियाई सेना का दल अभ्यास स्थल पर पहुंच गया है। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व डोगरा रेजीमेंट के जवान कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य सकारात्मक सैन्य संबंध बनाना, एक-दूसरे की उत्कृष्ट प्रक्रियाओं को अपनाना और अर्ध-रेगिस्तानी इलाके में कई क्षेत्रों में अभियान चलाते वक्त एक साथ काम करने की क्षमता को बढ़ावा देना है।

मंत्रालय ने कहा कि यह संयुक्त अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने के अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

मौसम के 2 रंग, कहीं भीषण गर्मी के मार, कहीं बारिश के साथ चली धूल भरी आंधी

LIVE: मुर्शिदाबाद जाएंगे बंगाल के राज्यपाल, ममता ने दौरा स्थगित करने की अपील की

MEA ने बताया, भारत ने बांग्लादेश से वापस क्यों ली पारगमन सुविधा?

क्‍या है अनुच्‍छेद 142, जिसे लेकर उपराष्‍ट्रपति धनखड़ ने उठाए सवाल

14 आतंकी वारदातों का आरोपी हैप्पी पासिया अमेरिका में पकड़ाया, NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में है शामिल

अगला लेख
More