वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक में भारत टॉप 10 में शामिल

Webdunia
बुधवार, 30 जून 2021 (12:25 IST)
नई दिल्ली। आईटीयू के वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक (GCI) 2020 में भारत ने 37 स्थानों की बढ़त के साथ शीर्ष 10 में जगह हासिल की है।
 
प्रमुख साइबर सुरक्षा मानकों पर भारत को दुनिया में 10वां स्थान मिला है। संयुक्त राष्ट्र के निकाय द्वारा साइबर सुरक्षा पर भारत के प्रयासों के पुष्टि एक जुलाई को डिजिटल इंडिया की छठी वर्षगांठ से ठीक एक दिन पहले की गई।
 
भारत एक वैश्विक आईटी महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और डेटा गोपनीयता तथा नागरिक के ऑनलाइन अधिकारों की सुरक्षा के लिए दृढ़ उपायों के साथ अपनी डिजिटल संप्रभुता का दावा करता है।
 
अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) द्वारा 29 जून 2021 को शुरू किए गए वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक 2020 में भारत का 10वां स्थान रहा और उसके दर्जे में 37 स्थानों का सुधार हुआ।
 
साइबर सुरक्षा के लिहाज से सूची में सबसे ऊपर अमेरिका है और उसके बाद ब्रिटेन तथा सऊदी अरब एक साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि सूचकांक में तीसरे स्थान पर एस्टोनिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा की घटना पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें, महिला आयोग संज्ञान ले : सुप्रिया श्रीनेत

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

अगला लेख
More