Hanuman Chalisa

चीन को घेरने के लिए भारत, वियतनाम को देगा आकाश मिसाइल

Webdunia
सोमवार, 9 जनवरी 2017 (12:19 IST)
नई दिल्ली। चीन के बढ़ते दबदबे और भविष्य के खतरों को देखते हुए भारत चीन के पड़ोसी देशों को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए भारत वियतनाम को स्वदेशी मिसाइल बेच सकता है। फिलहाल इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है।

 
बता दें कि चीन का प्रशांत महासागर में द्वीपों के मुद्दे पर वियतनाम के साथ विवाद चल रहा है, ऐसे में भारत की वियतनाम के साथ सामरिक साझेदारी काफी मायने रखती है। सूत्रों के अनुसार भारत, वियतनाम को जमीन से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल बेच सकता है। इसके अलावा भारत वियतनाम को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और स्वदेशी पनडुब्बी रोधी टारपीडो वरुणास्त्र को भी देने की पेशकश कर चुका है।
 
इसके अलावा भारत, वियतनाम के फाइटर पायलटों को सुखोई 30MKI फाइटर जेट्स पर ट्रेनिंग भी दे रहा है। साथ ही वियतनाम के 9 सैनिकों को भी भारत, विशाखापट्टनम के नेवी सबमैरीन स्कूल में 2013 में ही ट्रेनिंग दे चुका है वहीं वियतनाम, भारत के साथ-साथ रूस से भी सुखोई फाइटर जेट और किलो क्लास पनडुब्बियां खरीद रहा है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

'राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों को PM आवास क्यों ले जा रहे थे?' CJP प्रदर्शन के बीच कंगना रनौत का बड़ा हमला

हिंदुस्तान कमाल है, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और पूरे भारत ने Zomato-Swiggy के ज़रिए छात्रों तक सिर्फ खाना नहीं, हौसला भी पहुंचाया, सलाम है आपको!

ब्रिटिश सरकार भारत को क्यों नहीं लौटाएगी सरस्वती प्रतिमा और कोहिनूर हीरा?

5,000 किलोमीटर की फ्लाइटों पर ईयू का उत्सर्जन शुल्क

जंतर-मंतर पर भारी छात्र प्रदर्शन: दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें अभी क्या हाल है

अगला लेख