बड़ी खबर, सर्विस चार्ज का पैसा कर्मचारियों को न देने वाले होटलों व रेस्तरां पर लगेगा आयकर

Webdunia
गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (19:29 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने ग्राहकों से सेवा शुल्क (सर्विस चार्ज) वसूलने वाले होटलों और रेस्तरां पर सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने कहा कि ऐसे होटल और रेस्तरां, जो ग्राहकों से सर्विस चार्ज लेते हैं लेकिन कर्मचारियों एवं कामगारों को इसका फायदा नहीं देते हैं, ऐसी इकाइयों को इस पर आयकर देना होगा।
 
विभाग ने क्षेत्रीय कार्यालयों को होटल और रेस्तरां के बही-खातों की जांच करने के लिए कहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इकाइयों ने सेवा शुल्क की जानकारी छुपाई या शुल्क कम करके तो नहीं दिखाया है? कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की ओर से उठाई गई चिंताओं के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का यह फरमान आया है। मंत्रालय ने कहा था कि कुछ होटल और रेस्तरां अनिवार्य रूप से ग्राहकों से सेवा शुल्क वसूलते हैं। यह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।
 
मंत्रालय ने यह भी कहा कि संभव है कि ग्राहकों से वसूला गया सेवा शुल्क रेस्तरां कर्मचारियों के बीच वितरित नहीं किया जाता हो। सीबीडीटी ने क्षेत्रीय कार्यालयों से सेवा शुल्क के नाम पर वसूले जाने वाले धन को कम करके या फिर उसकी जानकारी छुपाने के मामलों का पता लगाने के लिए कहा है।
 
बोर्ड ने कहा कि यदि होटल या रेस्तरां सेवा शुल्क (सर्विस चार्ज) का पैसा कर्मचारियों या कामगारों नहीं देते या फिर सर्विस चार्ज को कम करके दिखाते हैं, तो उनकी यह कमाई आयकर के दायरे में होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

अगला लेख
More