Weather Update : 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम, उत्तर भारत में भीषण शीतलहर का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 31 दिसंबर 2024 (00:21 IST)
Weather Update  News : नए साल में लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक 4 जनवरी को उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। 1 से 3 जनवरी तक पहाड़ी क्षेत्रों में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की उम्मीद है। पश्चिम विक्षोभ की वजह से पंजाब और हरियाणा में बारिश की भी संभावना है। 
ALSO READ: PF, UPI से लेकर GST तक, 2025 में ये 10 बड़े बदलाव आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर
घने कोहरे का अलर्ट : आईएमडी के मुताबिक अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में और पूर्वोत्तर के राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ शीतलहर की चपेट में हैं। इन राज्यों में घना कोहरे का भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
 
दिल्ली में कड़ाके की ठंड : राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है और सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान शीत दिवस की श्रेणी में दर्ज किया गया, लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। आज (सोमवार) भी दिल्ली में कड़ाके की ठंड का दौर रहा।’’ मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में बादल छाए रहे और हवाएं चलीं, जबकि आर्द्रता  का स्तर 81 से 87 प्रतिशत के बीच रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान साफ ​​रहने तथा अलग-अलग स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति का अनुमान जताया है। अधिकांश स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा और अलग-अलग क्षेत्रों में मध्यम कोहरा छा सकता है। दोपहर में हवा की रफ्तार बढ़कर 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है, लेकिन शाम और रात में इसकी रफ्तार फिर से घटकर आठ किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
 
मौसम विभाग ने कहा कि शाम और रात के समय धुंध तथा हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
 
हरियाणा-पंजाब में ठंड का प्रकोप : हरियाणा और पंजाब में सोमवार को कड़ाके की ठंड रही और दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई।
ALSO READ: Delhi : संजय सिंह ने BJP नेताओं पर मानहानि का मुकदमा करने की दी धमकी, पढ़िए क्या है पूरा मामला
स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार, चंडीगढ़ में दिन में कड़ाके की ठंड रही और शहर में अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन है, जो सामान्य से आठ डिग्री कम है। हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर दिन में कड़ाके की ठंड रही।
 
अंबाला में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 14.5 डिग्री, करनाल में 13.2 डिग्री, रोहतक में 12.7 डिग्री और गुरुग्राम में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पंजाब में पठानकोट शीतलहर की चपेट में रहा, जहां अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
अमृतसर में भी दिन में कड़ाके की ठंड रही और अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पटियाला में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फरीदकोट में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terrorist Attack : कारगिल सरीखे लघु युद्ध हो सकते हैं सीमाओं पर, सेना हमले का जवाब देने की तैयारी में

गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर की जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Weather Update: प्रचंड गर्मी का दौर जारी, IMD का बारिश और लू का अलर्ट, जानें देशभर का ताजा मौसम

Pahalgam Terror Attack : सिंधु जल संधि खत्म होने से कैसे बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान?

राहुल गांधी अमेरिका दौरा रद्द कर भारत लौटे, पहलगाम हमले पर CWC की बैठक में होंगे शामिल

अगला लेख
More