गृहमंत्री अमित शाह बोले- मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का हो जाएगा सफाया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 3 नवंबर 2024 (19:50 IST)
Home Minister Amit Shah News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन पर नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मार्च 2026 तक देश से इस खतरे को खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर झारखंड के सभी भ्रष्ट नेताओं को सलाखों के पीछे डाल देगी।
 
शाह ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) झारखंड में सरकार बनाएगा और दावा किया कि हाल में हुए लोकसभा चुनाव के आधार पर यह गठबंधन 81 विधानसभा सीट में से कम से कम 52 सीट जीतेगा। चतरा जिले के सिमरिया में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, यह झारखंड से दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी, गरीब विरोधी और युवा विरोधी हेमंत सरकार को हटाने का समय है, जो राजनीतिक फायदे के लिए नक्सलवाद को बढ़ावा दे रही है।
ALSO READ: अमित शाह पर कनाडा के आरोप, भारत ने कनाडा को लगाई लताड़
उन्होंने कहा, हमने पिछले पांच वर्षों में झारखंड से इस खतरे को उखाड़ फेंका है और अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मार्च, 2026 तक भारत से नक्सलवाद का सफाया कर देगी। सोरेन सरकार पर गरीबों और आदिवासियों के लिए निर्धारित निधि को हड़पने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर झारखंड के सभी भ्रष्ट नेताओं को सलाखों के पीछे डाल देगी।
ALSO READ: अमित शाह बोले, सरदार पटेल की विरासत मिटाने की कोशिश की गई
शाह ने कहा, हाल के लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता ने गठबंधन को 47 प्रतिशत वोट दिए थे, इसलिए राजग झारखंड में 81 में से 52 सीट जीतेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने 14 में से नौ संसदीय सीट राजग को दी थीं और गठबंधन के पक्ष में कुल 80 लाख वोट पड़े थे। राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

चीन भी गई थी YouTuber Jyoti Malhotra, भारत-पाक तनाव के दौरान ISI अधिकारियों के संपर्क में थी, सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

UP : गोंडा में डूबने से 3 बच्चों की मौत, खेत में बने पोखर में गए थे नहाने

अमेरिका जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

इंदौर के राजवाड़ा में होगी मंत्रिपरिषद की बैठक : मोहन यादव

Kannauj : दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

अगला लेख