गृहमंत्री अमित शाह आज मुंबई में, लालबाग के राजा के करेंगे दर्शन

Webdunia
सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (10:43 IST)
मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई के अपने 2 दिवसीय दौरे पर आज यानी सोमवार को प्रतिष्ठित गणेश पंडाल लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने रविवार को बताया कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आवास पर भी जाएंगे। शाह रविवार रात को मुंबई पहुंचे थे।
 
मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान भाजपा के अहम रणनीतिकार शाह का दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब इस महीने या अक्टूबर में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव होना है। भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने कहा कि अमित शाह सोमवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर एक बैठक करेंगे। वे लालबाग के राजा समेत मुंबई में कुछ प्रतिष्ठित गणेश पंडालों में भी जाएंगे। शाह मुख्यमंत्री शिंदे के आधिकारिक आवास पर भी जाएंगे और पवई में एएम नाइक स्कूल का उद्घाटन करेंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

अगला लेख
More