हिंदुत्व, गरीब कल्याण और मोदी का चेहरा विधानसभा चुनाव में बनेगा भाजपा का ट्रंप कार्ड!

विकास सिंह
मंगलवार, 17 जनवरी 2023 (15:33 IST)
दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने मोदी के चेहरे, हिंदुत्व और गरीब कल्याण के मुद्दें पर अगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का प्लान तैयार किया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों को और धार देने के साथ मोदी सरकार की गरीबों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लोगों तक तेजी से पहुंचाने पर फोकस करने की बात कही गई है। चुनावी राज्य में पीएम की कल्याणकारी योजनाओं के लाभर्थियों की संख्या बढ़ाने पर फोकस करने की बाता कही गई।
 
अगर राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर आई खबरों का सियासी नजरिए से विश्लेषण किया जाए तो पाते हैं कि नरेंद्र मोदी के चेहरे और हिंदुत्व के सहारे भाजपा चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। गौरतलब है कि वेबदुनिया ने पिछले साल 17 अक्टूबर की खबर में अपने पाठकों को बता दिया था कि हिंदुत्व और मोदी का चेहरे के सहारे ही भाजपा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरेगी।  
ALSO READ: मोदी के चेहरे और हिंदुत्व पर भाजपा लड़ेगी मध्यप्रदेश का विधानसभा चुनाव
हिंदुत्व का एजेंडा जरूरी ‘मजबूरी’-विधानसभा चुनाव में भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे पर उतरने के एक नहीं कई कारण है। हिंदुत्व का एजेंडा 2014 के बाद भाजपा की जीत की गारंटी बन गया है। भाजपा विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व पर फोकस करके कर्नाटक और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में वर्तमान सरकारों के खिलाफ मौजूदा एंटी इंकमबेंसी की धार को कुंद करने की कोशिश करेगी। हिंदुत्व का एजेंडे को बढ़ाने के लिए भाजापा  चुनाव राज्यों में कॉमन सिविल कोड जैसे मुद्दों पर भी आगे बढ़ती हुई दिखाई दे सकती है।

कर्नाटक और मध्यप्रदेश जैसे बड़े राज्य जहां भाजपा सत्ता में काबिज है वहां पार्टी हिंदुत्व के एजेंडे पर खुलकर बैंटिग कर बड़े वोट बैंक को अपनी ओर लुभाने में कोई कोर  करस नहीं छोड़ेगे। मध्यप्रदेश में पिछले दिनों उज्जैन में महाकाल लोक के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम के जरिए पार्टी ने हिंदुत्व के सहारे अपना चुनावी  शंखनाद कर ही चुकी है। श्री महाकाल लोक के जरिए भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व के एजेंडे को नई धार दे दी है।
 
विधानसभा चुनाव में मोदी ही चेहरा-भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन पेश आर्थिक और सामजिक प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की गई। प्रस्ताव में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के चलते भारत दुनिया की पांच सबसे बड़ी इकोनॉमी वाले राज्यों में शामिल हो  गया है। वहीं कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।

इस साल होने वाले 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव की रणनीति राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तैयार की गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव में लड़ने पर एकमत से निर्णय लिया गया, इसलिए मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं पर और अधिक फोकस करने के निर्देश केंद्रीय नेतृत्व की ओऱ से दिया गया।

अगर देख जाए तो चुनावी राज्य मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार पूरी ताकत के साथ मोदी के चेहरे की ब्रॉडिंग पर फोकस कर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले लोगों तक मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भाजपा सरकार लगातार बड़े अभियान चला रही है। शिवराज सरकार एक फरवरी से 15 फरवरी तक प्रदेश में विकास यात्राएं निकालने जा रही है। विकास यात्रा में भी मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं पर फोकस किया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने कहा- तनाव कम करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर, हमले का देंगे करारा जवाब

indian navy attack on pakistan : भारत का तगड़ा पलटवार, कई शहरों में धमाके, कराची पोर्ट बर्बाद, Pakistan में लॉकडाउन जैसे हालात

Vatican में नए Pope का हुआ चुनाव, रॉबर्ट प्रीवोस्ट बने पहले अमेरिकी पोप

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने का किया आग्रह

अगला लेख
More