Seema Haidar को हिन्दू संगठनों का अल्टीमेटम, 72 घंटे में वापस जाओ पाकिस्तान, नहीं तो...

Webdunia
सोमवार, 17 जुलाई 2023 (18:01 IST)
नई दिल्ली। सीमा हैदर (Seema Haidar) सचिन मीणा (Sachin Meena) के प्यार में अपने 4 बच्चों को लेकर पाकिस्तान से हिन्दुस्तान आ गई। इसके बाद से सीमा हैदर मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं। अवैध तरीके से भारत में आई सीमा को लेकर अब हिन्दू संगठनों के तेवर तीखे हो गए हैं। इधर भारत की एजेंसियां सीमा, सचिन और सचिन के पिता से गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है।
 
हिन्दू संगठनों ने चेतावनी दी है कि वह 72 घंटे के अंदर हिन्दुस्तान छोड़कर पाकिस्तान चली जाए। हिन्दू संगठनों ने सीमा हैदर पर जासूस होने का आरोप लगाया है। हिन्दू संगठनों ने सीमा को वापस नहीं भेजने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
 
क्या बोले हिन्दू संगठन :  गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान से गलत तरीके से भारत में घुसी सीमा हैदर एक पाकिस्तानी जासूस है। वह 5वीं पास होकर फर्राटेदार इंग्लिश बोलती है। इससे उसके मंसूबों का पता चलता है। 
 
बताया जाता है कि उसका भाई भी पाकिस्तान की सेना में है। ऐसे में सीमा के जासूस होने में किसी प्रकार का शक नहीं होना चाहिए। 
वेद नागर ने कहा कि अगले 72 घंटे में पाकिस्तानी सीमा हैदर को उसके बच्चों समेत वापस पाकिस्तान नहीं भेजा गया तो तमाम हिन्दू संगठनों के साथ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 
 
नागर ने सरकार गृह मंत्रालय और प्रदेश सरकार से भी आग्रह किया है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाए।  Edited By : Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

हिंदी का दक्षिण भारत में विरोध राजनीति है या कुछ और

LIVE: सऊदी अरब की यात्रा पर पीएम मोदी, एक राष्ट्र-एक चुनाव पर आज JPC की बैठक

देश को बदनाम कर चुनाव नहीं जीता जा सकता, राहुल गांधी को CM फडणवीस ने दी ये सलाह

बेंगलुरु में DRDO विंग कमांडर आदित्य बोस पर हमला

TMC के 10 नेताओं को कोर्ट ने भेजा समन, लिस्ट में डेरेक ओ'ब्रायन और सागरिका घोष भी, पढ़िए क्या है मामला

अगला लेख
More