CM सुक्खू ने नहीं दिया इस्तीफा, हिमाचल में सियासी घमासान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (13:24 IST)
Himachal Political Crisis : हिमाचल प्रदेश के सियासी घमासान के बीच दावा किया जा रहा है कि राज्य के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी। हालांकि सुक्खू ने खुद इस्तीफे को निराधार बताया।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, पार्टी आलाकमान के निर्देश पर सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की है। इधर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस्तीफे की खबरों को निराधार बताया है। उन्होंने दावा किया कि हमारे पास बहुमत है। कांग्रेस सरकार पूरे 5 साल चलेगी।
 
ALSO READ: कांग्रेस बदल सकती है हिमाचल में CM, 34 में से 20 MLA सुखविंदर सुक्खू से नाराज
कौन होगा नया मुख्‍यमंत्री : हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे प्रतिभा सिंह का नाम चल रहा है। राजेंद्र राणा और मुकेश अग्निहोत्री भी मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में बने हुए हैं। 
 
विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा : हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इसके बाद पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आ गया। विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं और शिमला (ग्रामीण) से विधायक हैं।

ALSO READ: विक्रमादित्य सिंह ने बढ़ाई सुक्खू सरकार की मुश्किलें, दिया मंत्री पद से इस्तीफा
विधानसभा से 15 भाजपा विधायक निलंबित :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सहित भाजपा के 15 विधायकों को निलंबित कर दिया और फिर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। भाजपा विधायकों को सदन में दुर्व्यवहार और नारेबाजी के आरोप में निलंबित किया गया। 
 
अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी के बीच बुधवार को आरोप लगाया कि पर्वतीय राज्य में कांग्रेस बिखरी नजर आ रही है और इसकी जिम्मेदार वह खुद है। उन्होंने कहा कि जिनसे अपनी पार्टी नहीं संभल रही है, वह दूसरों पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख