झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर मामले को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा पत्र

Webdunia
शनिवार, 22 जुलाई 2023 (16:43 IST)
Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को पत्र लिखकर हिंसा प्रभावित मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अकथनीय अत्याचार पर दुख व्यक्त किया और उनसे पूर्वोत्तर राज्य में शांति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।
 
मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने का वीडियो सामने आने के कुछ दिनों बाद सोरेन ने पत्र में कहा कि देश मणिपुर में आदिवासियों के साथ बर्बर तरीके का व्यवहार नहीं होने दे सकता।
 
सोरेन ने कहा है कि क्रूरता के सामने चुप्पी एक भयानक अपराध है इसलिए मैं आज मणिपुर में हिंसा पर भारी मन और गहरी पीड़ा के साथ आपको पत्र लिखने के लिए मजबूर हूं। मैं मणिपुर के बिगड़ते हालात, महिलाओं के खिलाफ अकथनीय अत्याचार और यौन शोषण को लेकर बहुत व्यथित और चिंतित हूं।
 
सोरेन ने पत्र में कहा कि मणिपुर 2 महीने से जल रहा है, दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं और पूर्वोत्तर राज्य में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में अभूतपूर्व गिरावट आई है। उन्होंने राष्ट्रपति से मणिपुर के लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने और वहां शांति बहाल करने का आग्रह किया।
 
सोरेन ने कहा कि मणिपुर और भारत के सामने आने वाले संकट के इस सबसे कठिन समय में हम आपको आशा और प्रेरणा के अंतिम स्रोत के रूप में देखते हैं, जो इस कठिन समय में मणिपुर के लोगों और भारत के सभी नागरिकों को रोशनी दिखा सकते हैं।
 
मणिपुर में 3 मई से इंफाल घाटी में केंद्रित बहुसंख्यक मेइती समुदाय और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी कुकी के बीच जातीय झड़पें हो रही हैं। दोनों समुदायों के बीच हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

India Pakistan Ceasefire : 6 दिन में पहली बार कश्मीर में शांति से कटी रात

LIVE: भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं ट्रंप, जानिए क्या कहा?

पहलगाम आतंकी हमले पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

चीन ने भी किया सीजफायर का समर्थन, पाकिस्तान को लेकर NSA अजीत डोभाल से क्या कहा?

Ceasefire Violation : 4 राज्यों में कई स्थानों पर रातभर रहा ब्लैकआउट, कहां कहां बंद रही लाइटें?

अगला लेख
More