राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर यह क्या बोल गईं हेमा मालिनी?

Webdunia
गुरुवार, 10 अगस्त 2023 (11:19 IST)
Hema Malini on Rahul Gandhi flying Kiss : संसद में अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर बवाल मचा हुआ है। सत्ता पक्ष से जुड़ी 22 महिला सांसदों ने इस मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की है। इन 22 महिला सांसदों में शामिल हेमा मालिनी ने एक बयान में कह दिया कि उन्होंने नहीं देखा कि राहुल ने फ्‍लाइंग किस दिया है।
 
यह मामला उस समय उठा जब स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी जब सदन से बाहर जा रहे थे, उस वक्त उन्होंने ट्रेजरी बेंच की ओर फ्लाइंग किस का इशारा किया। हालांकि राहुल गांधी का ये कृत्य कैमरे में कैद नहीं हो पाया। करीब 2 दर्जन महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को इसकी आधिकारिक शिकायत भेजी।
 
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी से सदन से बाहर आते वक्त जब राहुल की फ्लाइंग किस वाली घटना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस सांसद राहुल के इस इशारे को नहीं देख पाईं।
 
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर अपना भाषण देने के बाद लोकसभा परिसर से बाहर जा रहे थे। इस दौरान उनके हाथ से कुछ फाइलें नीचे गिर गईं। जब वह उन्हें उठाने के लिए नीचे झुके, तो कुछ भाजपा सांसदों ने उनकी ओर देखकर हंसना शुरू कर दिया। इस पर राहुल ने उनकी ओर देखकर फ्लाइंग किस दी और फिर वह वहां से चले गए। राहुल के इस इशारे को भाजपा सांसदों ने विवादित बताया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More