UP और उत्तराखंड में कावड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, स्‍वागत से गद्-गद् हुए शिवभक्त...

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (22:12 IST)
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य में इस समय शिव की भक्ति में सराबोर भोलों का परचम लहराया हुआ है। धर्म नगरी हरिद्वार में मीलों तक भगवा रंग और भोले बम, बम-बम सुनाई दे रहा है। 2 साल बाद कांवड़ यात्रा शुरू हुई है। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के चलते इस पर ब्रेक लग गया था। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने कांवड़ यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया और शिव के भोलों का दोनों राज्यों में जबरदस्त स्वागत हो रहा है। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है।

अपने ऊपर हेलीकॉप्टर से फूल बरसते देख कांवड़िए फूले नहीं समा रहे, जैसे ही पुष्प उन पर बरसते हैं, तो वह ताली बजाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं। उनकी यह प्रसन्नता सरकार को धन्यवाद भी ज्ञापित कर रही है।

हरिद्वार में हेलीकॉप्टर से आज हर की पैड़ी पर पुष्प वर्षा करके लाखों की तादाद में मौजूद शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी स्वयं हेलीकॉप्टर में बैठकर कांवडियों पर फूल की बारिश कर रहे हैं।

2 दिन पहले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर कावड़ियों के पैर धोकर उनका स्वागत किया था और कांवड़ियों पर फूल बरसाने की बात भी की। फिलहाल रंगबिरंगी कांवड़ के साथ हर की पैड़ी पर पुष्प वर्षा के दौरान माहौल काफी उत्साहपूर्ण हो गया।

भोले भंडारी के भक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री धामी जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। नंगे पैर कंधे पर कांवड़ लेकर चलते शिवभक्त अपने भव्य स्वागत से गदगद हैं और वह इस कांवड़ यात्रा को ऐतिहासिक बना देना चाहते है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More