rashifal-2026

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, पंजाब हिमाचल समेत देशभर में कई राज्यों में अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 30 जून 2025 (08:39 IST)
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सोमवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 4 और उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर बारिश और भूस्खलन के चलते लोगों को परेशानी हो रही है और अलग-अलग जगहों पर कई लोग फंस भी गए थे। ऐसे में हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के शिक्षण संस्थानों में छुट्टी के निर्देश दिए हैं। इन चारों जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट दिया गया है।
 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के कुछ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए संबंधित जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने जिलों में सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश तुरंत जारी करें। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। 
 
राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान व्यापक वर्षा गतिविधि की संभावना जताई गई है। बारिश की तीव्रता आज शाम से फिर बढ़ने की संभावना है। बीते 24 घंटों में हुई भारी वर्षा तथा आगामी समय में संभावित भारी से बहुत भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुए, मौसम विभाग ने जिला सोलन, सिरमौर, कांगड़ा एवं मंडी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है और लोगों से अपील है कि वे स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
 
आदि कैलाश मार्ग फिर बंद : धारचूला में बारिश आफत बन चुकी है। आदि कैलाश यात्रा का मार्ग फिर से बंद कर दिया गया है। आदि कैलाश यात्रा मार्ग दोबाट में चट्टान दरकने से बंद हुआ है। कार्यदाई संस्था सड़क खोलने में जुटी है। हालांकि, सड़क खोलने में समय लग सकता है। देर रात से धारचूला में मूसलाधार बारिश हो रही है। इस वजह से गीली मिट्टी में भूस्खलन ज्यादा हो रहा है। 
 
रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश : रुद्रप्रयाग जिले में रविवार देर रात से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग में रोका गया है। केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। हाईवे के विजयनगर में ऊपरी पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरा। इससे चार से पांच वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। बदरीनाथ हाईवे भी देर रात से सिरोबगड़ में बंद है। राजमार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हैं।
 
उत्तराखंड के चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, रूद्र प्रयाग, टेहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और उत्तर काशी में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
Edited By: Navin Rangiyal
Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, सरकार पर मंडराया खतरा, डीके खुलकर आए सामने

US Tariff के बावजूद भारत की GDP में आया उछाल, रिपोर्ट में अनुमान से ज्‍यादा निकले आंकड़े

उत्तराखंड में 12000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, CM ने बांटे नियुक्ति पत्र

सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर पर बोले CM डॉ. मोहन यादव, कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी

दुबई हादसे के बाद HAL अध्यक्ष का बड़ा बयान, तेजस पूरी तरह सुरक्षित

अगला लेख