suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुख्‍यमंत्री कुमारस्वामी बोले- उन्हें बेरहमी से शूटआउट में मार डालो...

Advertiesment
हमें फॉलो करें HD Kumaraswamy
BY DIGITAL DESK | EDITED BY: PRASHANT PANDEY
PUBLISH DATE: WED, 18 FEB 2026 10:35:04 AM (IST)     UPDATED DATE: WED, 18 FEB 2026 01:44:48 PM (IST)
, मंगलवार, 25 दिसंबर 2018 (13:23 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि उन्हें (हत्या के आरोपियों को) शूटआउट में बेरहमी से मार दो।

दरअसल, जेडीएस नेता और मुख्‍यमंत्री कुमारस्वामी किसी से फोन पर कह रहे हैं जेडीएस नेता प्रकाश अच्छे आदमी थे, उन्होंने (आरोपियों ने) प्रकाश की हत्या की है। मैं नहीं जानता उन्होंने प्रकाश को क्यों मारा। उन्हें शूटआउट में बेरहमी से मार डालो। नो प्रोब्लम। बताया जा रहा है कि वे वीडियो में आरोपियों को मारने का आदेश दे रहे हैं।
webdunia

एक अन्य ट्‍वीट में मुख्‍यमंत्री कुमारस्वामी ने सफाई देते हुए कहा कि यह मेरा आदेश नहीं था। उस समय मैं ज्यादा ही भावुक हो गया था। इसके बाद कुमारस्वामी सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए।

हर्ष गुप्ता नामक व्यक्ति ने ट्‍वीट कर कहा कि कुमारस्वामी कितनी बार भावुक हुए हैं और इस तरह के आदेश जारी किए हैं। संजीब कुमार नामक व्यक्ति ने लिखा कि डेमोक्रेसी को बचाने वाले लोगों का इमोशनल बयान। कर नाटक भाई। अब ज्यादा दिन कुर्सी नहीं बचेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूरिया संकट को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ की अफसरों को खुली चेतावनी