हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, मोदी का 'छोटा सिपाही' बनकर करेंगे काम

Webdunia
गुरुवार, 2 जून 2022 (13:18 IST)
गांधीनगर। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था।
 
भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने पार्टी में उनका स्वागत किया।
 
भाजपा में शामिल होने से पहले पटेल ने ट्वीट किया था, 'राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नया अध्याय शुरू करने जा रहा हूं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करुंगा।'
 
पटेल (28) ने 2015 में पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर एक आंदोलन का नेतृत्व किया था। पटेल 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
 
पटेल ने 18 मई को कांग्रेस से इस्तीफा देने से पहले पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में दावा किया था कि पार्टी ने देश में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर केवल एक अवरोधक की भूमिका निभाई है और वह हर चीज का केवल विरोध करने तक ही सिमट गई है।
 
Koo App

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 लोगों की मौत, 11 घायल

खंडवा के जल सत्याग्रह से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक: आतिशी का संघर्ष और सफलता का सफर

पुतिन ने अपने देशवासियों से कहा, ऑफिस में सेक्‍स करें, हमें जनसंख्या बढ़ाना है

10 बड़ी बातें जो नरेंद्र मोदी को बनाती हैं सबसे अलग

Narendra Modi Birthday: तीसरी पारी में क्यों खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं PM नरेन्द्र मोदी

अगला लेख
More