Happy New Year 2024 : नए साल के स्वागत के जश्न में डूबी दुनिया, 2024 का आगाज

Webdunia
रविवार, 31 दिसंबर 2023 (23:27 IST)
Happy New Year 2024 : नए साल के आगाज को लेकर दुनियाभर में उत्सव का माहौल है। लोग अपने दोस्तों और परिजनों के साथ जश्न मना रहे हैं। वहीं दुनिया के तमाम देशों में नए साल का आगाज हो चुका है। दिल्ली में नए साल की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया और खूबसूरती से सजाया गया। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नए साल 2024 का स्वागत किया गया। ऑस्ट्रेलिया में नए साल के स्वागत में आतिशबाजी की गई।

दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर, भोपाल, हैदराबाद, इंदौर, लखनऊ, श्रीनगर, कोलकाता, पुणे, पणजी, अहमदाबाद सहित देश के सभी छोटे बड़े शहरों में लोगों ने नए साल का स्वाग‍त किया।

धार्मिक स्थलों पर रही भीड़ : उज्जैन, काशी और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों पर भी नए साल पर दर्शन के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए मंदिरों में विशेष तैयारी की गई। नववर्ष के स्वागत के लिए बाबा विश्वनाथ की नगरी हजारों की संख्या में सैलानी गंगा घाट पहुंचे। लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। काशी के घाटों पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ 1100 दीपों को प्रज्वलित करके वर्ष 2024 का स्वागत किया गया। 
happy new year

दिल्ली में कड़ी सुरक्षा : 2024 की पूर्व संध्या पर शहर में किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कानून-व्यवस्था देश की राजधानी में कड़ी सुरक्षा थी जबकि यातायात पुलिस ने वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए 2,500 से अधिक कर्मी तैनात थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख