Publish Date: Mon, 09 Oct 2017 (18:11 IST)
Updated Date: Mon, 09 Oct 2017 (18:14 IST)
गुरमीत राम रहीम की तरह जेल में बंद उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसां भी उससे मिलने के लिए बेचैन हो रही है। उसका कहना है कि पापाजी पीठ और कमर के दर्द से तड़प रहे होंगे।
गौरतलब है कि राम रहीम ने भी जेल जाने के बाद हनीप्रीत से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। उसने कहा था कि हनीप्रीत को उसके साथ रहने की अनुमति हो, क्योंकि वह फिजियोथेरेपिस्ट है। इसी कड़ी में अब हनीप्रीत ने भी डेरा सच्चा सौदा के मुखिया से मिलने की गुहार पुलिस अधिकारियों से लगाई है।
हनीप्रीत इस समय पुलिस रिमांड पर है। पुलिस द्वारा इस दौरान उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक महिला डॉक्टर से उसने राम रहीम से मिलने की गुहार लगाई थी। ऐसी भी खबर है कि करवा चौथ पर राम रहीम की कथित बेटी ने उपवास भी रखा था।
राम रहीम इस समय हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि उसका 6 किलो वजन कम हो गया है। 26 अगस्त को जब राम रहीम को जेल भेजा गया था, तब उसका वजन 90 किलो था।