suvichar
✕

गुजरात चुनाव : विकास पड़ेगा भारी या होगी जातिवाद की जीत

नृपेंद्र गुप्ता
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (09:41 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने कमर कस ली है। साम, दाम, दंड, भेद की नीति से लड़े जा रहे इस चुनाव को भाजपा हर हाल में जीतना चाहती है तो कांग्रेस भी इसे मजबूत विपक्षी दल के रूप में उभरने का सुनहरा अवसर मान रही है।
 
नरेन्द्र मोदी ने चुनावों की घोषणा से पहले ताबड़तोड़ दौरे कर कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया है तो हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, जिग्नेश मेवाणी आदि नेताओं ने भी इस बार अपनी शक्ति दिखाने की तैयारी कर ली है।
 
वैसे तो गुजरात मॉडल के दम पर ही नरेन्द्र मोदी दिल्ली की सत्ता तक पहुंचे थे। लेकिन जातिवाद की राजनीति मानो उनके गृहराज्य में विकास को कड़ी चुनौती देती दिखाई दे रही है। यहां जहां एक ओर विकास की बात हो रही है तो दूसरी तरफ नोटबंदी और जीएसटी पर भी जमकर तकरार चल रही है। जातियों पर पकड़ साबित करने की होड़ दिखाई दे रही है तो दोनों ही दलों में सेंध लगाने का खेल भी हो रहा है।
 
पटेल-पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर भी राजनीति के इस खेल में उलझ गए हैं। दोनों ही दिग्गजों की ताकत यहां कम होती दिखाई दे रही है। यह सब महाभारत का युद्ध-सा प्रतीत हो रहा है जिसमें एक ओर सेनापति था, तो दूसरी ओर सेना।
 
हार्दिक के करीबी वरुण पटेल और रेशमा ने उनसे दूरी बना ली है, तो अल्पेश की टीम भी बिखरी-बिखरी-सी है। यहां धनबल के आरोप लग रहे हैं और तोड़-फोड़ का भी कोई मौका नहीं छोड़ा जा रहा है। हाल ही में राजस्थान विधानसभा में गुर्जरों समेत 5 जातियों को आरक्षण देकर भाजपा ने यहां भी आरक्षण की मांग कर रहीं कई जातियों पर डोरे डालने का प्रयास किया है।
 
बहरहाल, चुनाव के नतीजे कुछ भी हों, पर सवाल यह उठ रहा है कि इस चुनाव में विकास पड़ेगा भारी या जीतेगा जातिवाद। विकास जीता तो इससे देश तरक्की के रास्ते पर बढ़ेगा और जातिवाद जीता तो देश में एक बार फिर आरक्षण की आग भड़क सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नवीनतम

सीएम धामी ने दिखाई 'वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड' को हरी झंडी, युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

अरुणाचल सीमा पर फिर बढ़ा तनाव! आमने-सामने आए भारत और चीन, ITBP चीफ का बड़ा खुलासा

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा पर NHRC का नोटिस, बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का आरोप

'विदेश घूम रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस के लिए बन चुके हैं पहेली- सुधांशु त्रिवेदी का करारा हमला

चांदी में भारी गिरावट : 1 माह में चांदी 40,000 रुपए सस्ती, 10 माह में पहली बार 2 लाख से नीचे

अगला लेख