GST राजस्व संग्रह लगातार दूसरे महीने 1 लाख करोड़ रुपए से ऊपर

Webdunia
बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (15:20 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जीएसटी राजस्व संग्रह अगस्त में 1.12 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा, जो इससे 1 साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 30 प्रतिशत से अधिक है। गौरतलब है कि जीएसटी संग्रह लगातार दूसरे महीने 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक है।

ALSO READ: PNB के ग्राहकों को होगा बड़ा फायदा, बैंक ने किया यह ऐलान
 
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अगस्त 2021 में सकल जीएसटी राजस्व 1,12,020 करोड़ रुपए है जिसमें केंद्रीय जीएसटी के 20,522 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी के 26,605 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी के 56,247 करोड़ रुपए (माल के आयात पर जमा 26,884 करोड़ रुपए सहित) और उपकर के 8,646 करोड़ रुपए (माल के आयात पर जमा 646 करोड़ रुपए सहित) हैं। हालांकि अगस्त में जुटाई गई राशि, जुलाई 2021 के 1.16 लाख करोड़ रुपए से कम है। अगस्त 2021 में जीएसटी राजस्व, पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। जीएसटी संग्रह अगस्त 2020 में 86,449 करोड़ रुपए था।

ALSO READ: GDP के मजबूत आंकड़ों से Sensex 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी भी 17,200 के करीब
 
मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी संग्रह अगस्त 2019 में 98,202 करोड़ रुपए था। इस तरह अगस्त 2019 की तुलना में इस साल अगस्त में संग्रह 14 प्रतिशत अधिक रहा। लगातार 9 महीनों तक जीएसटी संग्रह 1 लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहने के बाद संग्रह जून 2021 में कोविड की दूसरी लहर के कारण 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया था। वित्त मंत्रालय ने कहा कि आने वाले महीनों में भी मजबूत जीएसटी राजस्व जारी रहने की संभावना है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

केजरीवाल की रिहाई पर AAP में जश्न, कहा सत्यमेव जयते

Manipur: सरकार ने 5 जिलों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं पर से हटाया प्रतिबंध

आबकारी मामले में केजरीवाल को बड़ी राहत, CBI केस में मिली जमानत

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या

एमपी में भारी बारिश से जुड़ीं घटनाओं में 11 लोगों की मौत, सीएम यादव ने की उच्च स्तरीय बैठक

अगला लेख
More