Hanuman Chalisa
✕

एक मासिक रिटर्न से सरल हुआ जीएसटी अनुपालन

Webdunia
रविवार, 6 मई 2018 (13:00 IST)
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के अनुपालन विशेषकर रिटर्न भरने को लेकर करदाताओं की चिंताओं को दूर किए जाने और अब सिर्फ एक ही मासिक रिटर्न भरने की व्यवस्था से इसका अनुपालन सरल हो गया है। 
 
विश्लेषकों का कहना है कि अब तक जीएसटी के लिए पूरे 1 साल में 36 रिटर्न भरने की व्यवस्था थी। हालांकि अभी सिर्फ 1 ही रिटर्न जीएसटीआर थ्रीबी भरा जा रहा था लेकिन करदाता इसको लेकर चिंतित थे कि आगे चलकर उसे हर महीने 3 रिटर्न भरने पड़ेंगे।

जीएसटी परिषद की 27वीं बैठक में इसका समाधान कर दिया गया है। अब कंपोजिशन स्कीम के डीलरों और शून्य लेन-देन वाले डीलरों को छोड़कर सभी करदाता एक ही मासिक जीएसटी रिटर्न भरेंगे।
 
उद्योग संगठन फिक्की के अध्यक्ष रमेश शाह ने जीएसटी परिषद के इस निर्णय को स्वागतयोग्य बताते हुए कहा है कि इसको लागू करने के दौरान उद्योग की तैयारियों का ध्यान रखा जाना चाहिए।
 
इस प्रस्तावित रिटर्न फाइलिंग तंत्र से करदाताओं पर अनुपालन का बोझ कम होगा तथा नई व्यवस्था को 6 महीने में लागू किए जाने की उद्योग की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए समीक्षा की जानी चाहिए, क्योंकि जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की नई व्यवस्था सुचारु होनी चाहिए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख