dharma sangrah
✕

'गूगल मैप' की मदद से खोज सकेंगे सार्वजनिक शौचालय

Webdunia
शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (21:41 IST)
नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल ने अपनी मानचित्र सुविधा को 'स्वच्छ भारत अभियान' से जोड़ते हुए देश के 500 शहरों में लोगों को 'गूगल मैप' की मदद से नजदीकी सार्वजनिक शौचालय खोजने में मददगार बनने की पहल की है।
 
 
आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय ने 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत देश के 500 शहरों में निर्मित लगभग 30 हजार सार्वजनिक शौचालयों को 'गूगल मैप' से जोड़ दिया है। मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को बताया गया कि इन शहरों में लोग 'गूगल मैप' पर एसबीएम ट्वायलेट सर्च करने पर अपने नजदीकी सार्वजनिक शौचालय तक पहुंच सकेंगे।
 
इसके लिए आवास एवं शहरी विकास सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा और गूगल के निदेशक (पब्लिक पॉलिसी) चेतन कृष्णास्वामी की मौजूदगी में मंत्रालय और गूगल के बीच सहयोग समझौता किया है। इस मौके पर मिश्रा ने बताया कि मंत्रालय ने यह पहल देश में सभी शहरों को खुले में शौच की समस्या से मुक्त करने (ओडीएफ) के अभियान के तहत की है। देश के लगभग 3,400 छोटे बड़े शहरों और कस्बों को ओडीएफ का दर्जा मिल चुका है।
 
मंत्रालय ने 'गूगल मैप' की मदद से सार्वजनिक शौचालय खोजने की सुविधा से लोगों को अवगत कराने के लिए अक्टूबर और नवंबर में देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है। इसमें लोगों को यह बताया जाएगा कि सार्वजनिक स्थलों को गंदगी से बचाने के लिए शौचालयों तक 'गूगल मैप' से एसबीएम टॉयलेट की मदद से न सिर्फ आसानी से पहुंचा जा सकेगा बल्कि इस पर शौचालय में सफाई एवं अन्य सुविधाओं का ऑनलाइन फीडबैक भी दिया जा सकेगा।
 
उन्होंने बताया कि 'गूगल मैप' पर निकटतम सार्वजनिक शौचालय की लोकेशन सर्च करने पर भी इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा। लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

Assam Road Accident : असम में भीषण सड़क हादसा, छात्रों से भरी ट्रैवलर कंटेनर से टकराई, 23 की मौत की आशंका

कुलगाम में आतंकियों ने दागी थीं ‘आर्मर-पियर्सिंग’ स्‍टील की गोलियां

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

अगला लेख