rashifal-2026

गूगल की याचिका पर एनसीएलएटी ने सुरक्षित रखा फैसला

Webdunia
सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (16:34 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने गूगल की एक अंतरिम याचिका पर सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
 
 
एनसीएलएटी के चेयरमैन न्यायाधीश एसजे मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ ने आयोग के आदेश को चुनौती देने वाली गूगल की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। गूगल ने यह याचिका भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा लगाए गए 136 करोड़ रुपए के जुर्माने को चुनौती देते हुए दायर की थी।
 
इस साल फरवरी में आयोग ने गूगल पर भारतीय बाजार में ऑनलाइन सर्च में अनुचित कारोबारी प्रक्रियाओं को अपनाने के चलते 136 करोड़ रुपए के जुर्माने का आदेश दिया था। आयोग ने गूगल के खिलाफ 135.86 करोड़ रुपए का यह जुर्माना 2012 में उसके विरुद्ध दायर की गई अविश्वासी आचरण की शिकायतों के आधार पर लगाया था।
 
यह कंपनी के भारतीय परिचालन से विभिन्न कारोबारों से 2013, 2014 और 2015 में हुई कुल औसत आय के 5 प्रतिशत के बराबर है। इस संबंध में गूगल के खिलाफ मैट्रिमोनी डॉट कॉम और कंज्यूमर यूनिटी एंट ट्रस्ट सोसायटी ने शिकायत दायर की थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

हैदराबाद की एक 'बिरयानी' ने खोला 70,000 करोड़ का महा-घोटाला! देशभर के 1.77 लाख रेस्टोरेंट रडार पर

ट्रंप ने भरी सभा में पाकिस्‍तानी पीएम को खड़ा कराया, प्रधानमंत्री मोदी की क्‍यों की तारीफ?

फतेहपुर: पालतू कुत्ते के भौंकने से बवाल, जमकर चलीं कुर्सियां, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

कौन हैं नामग्या सी खंपा? ट्रंप के गाजा बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में भारत का किया प्रतिनिधित्व

फरीदाबाद में गलती से रद्दी में बेचे 100 ग्राम सोने के गहने, दिल जीत लेगी कबाड़ी की ईमानदारी

अगला लेख