मणिपुर को न्याय दिलाइए, Manipur हिंसा की लोकसभा में गूंज

Webdunia
बुधवार, 26 जून 2024 (15:09 IST)
Manipur violence echoes in Lok Sabha: लोकसभा में संसद सदस्यों की शपथ के दौरान अलग-अलग रंग दिखाई दिए। किसी ने हिन्दी में शपथ ली तो किसी ने अंग्रेजी, संस्कृ‍त और मैथिली में। किसी सांसद ने अपने राज्य की समस्याओं की ओर भी सदन का ध्यान आकर्षित किया। इन्हीं में से एक थे आउटर मणिपुर के सांसद अल्फ्रेड कनंगम एस आर्थर।
 
नागा जनजाति से संबंध रखने वाले कांग्रेस सांसद आर्थर ने शपथ लेने के बाद कहा कि मणिपुर में न्याय दिलाइए, देश बचाइए। उल्लेखनीय है कि एक साल से ज्यादा समय मणिपुर जातीय हिंसा की आग में झुलस रहा है। 3 मई 2023 को भड़की हिंसा में अब तक 220 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य हालात अब भी सामान्य नहीं हैं। 
<

नागा जनजाति से संबंध रखने वाले मणिपुर के सांसद अल्फ्रेड कनंगम एस आर्थर ने शपथ लेने के बाद मंच से कहा,"मणिपुर में न्याय दिलाइए, देश बचाइए।" आखिर प्रधानमंत्री @narendramodi जी, इन आवाजों को कब तक दरकिनार करते रहेंगे? मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए ठोस कदम कब उठाएंगे? #Manipur pic.twitter.com/bMLgh8GgOQ

— Tribal Army (@TribalArmy) June 25, 2024 >
अंगोमचा को राहुल ने भेजी संविधान की प्रति : सदन में शपथ लेने के लिए पहले इनर मणिपुर के कांग्रेस सांसद अंगोमचा अकोइजम का नाम पुकारा गया तो कांग्रेस सहित विपक्षी सांसदों ने मणिपुर-मणिपुर के नारे लगाए। सभी ने अपनी-अपनी जगह पर खड़े होकर संविधान की प्रति भी दिखाई। अंगोमचा को राहुल गांधी ने उन्हें संविधान की प्रति भिजवाई। इसके बाद उन्होंने संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ ली। 
 
मोदी कब उठाएंगे ठोस कदम : अंगोमचा के बाद मणिपुर आउटर के सांसद अल्फ्रेड कनंगम ने शपथ लेने के बाद कहा- मणिपुर में न्याय दिलाइए, देश बचाइए। अल्फ्रेड कनंगम ने शपथ अंग्रेजी में ली, लेकिन मणिपुर में न्याय दिलाइए, देश बचाइए वाक्य हिन्दी में बोला। वहीं, ट्राइबल आर्मी ने एक्स पर पोस्ट में कहा- आखिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी इन आवाजों को कब तक दरकिनार करते रहेंगे? मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए ठोस कदम कब उठाएंगे? 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

लेबनान में जनाजों में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी और बैटरी फट रहे, 20 मौतें, 450 घायल

फोन की जगह पेजर क्यों इस्तेमाल करता है हिज्बुल्लाह

Weather Updates: 300 गांव डूबे, बिहार में 274 स्कूलें बंद, UP समेत देशभर के राज्यों में बाढ़

US President Election 2024: क्यों ट्रंप पर भारी पड़ रहीं कमला हैरिस, सर्वे का सच

क्या है इजराइल की यूनिट-8200 जिसने लेबनान में बिछा दीं लाशें ही लाशें?

अगला लेख
More