बाबर के वंशज नहीं हैं भारतीय मुसलमान

Webdunia
सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (14:23 IST)
मथुरा। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराजसिंह ने कहा है कि भारत में रहने वाले मुसलमान बाबर के वंशज नहीं हैं। 
 
सिंह ने रविवार देर शाम पत्रकारों से कहा कि भारत में रहने वाला मुसलमान किसी विदेशी का नहीं, बल्कि राम का वंशज है। उन्होंने तर्क दिया कि हमारे पूर्वज एक हैं भले ही पूजा पद्धति अलग हो। अगर मैं मुस्लिम धर्म अपना लूं तो क्या सौ साल बाद मेरे पूर्वज और मेरे भाई के पूर्वज अलग होंगे। यहां रहने वाले मुसलमानों की स्थिति भी वही है।
 
उन्होंने मुसलमानों से अपील की हिंदू और मुसलमान दोनों मिलकर राममंदिर बनाएं। हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसते हुए उन्होंने प्रश्न किया कि क्या पाकिस्तान में राम मंदिर बनेगा। ओवैसी जैसे लोग देश को बांटना चाहते हैं।
 
ओवैसी जैसों के दिल में जिन्ना का जिन्न प्रवेश कर गया है, इसलिए वे देश को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा वह अदालत का सम्मान करते हैं तथा उसके निर्णय का स्वागत करते हैं। एक मुस्लिम संगठन ने मंदिर बनने के रास्ते को साफ किया है। उन्होंने सुन्नी भाइयों से भी अनुरोध किया कि वे राम मंदिर निर्माण में सहयोग करें।
 
हरियाणा सरकार द्वारा सभी स्कूलों में गायत्री मंत्र लागू किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा सनातन धर्म में विज्ञान ज्ञान और मंत्र का समायोजन आवश्यक है। भारत की संस्कृति के बगैर शिक्षा अधूरी है अभी जो शिक्षा दी जा रही है उसमें केवल पैकेज की बात होती है। शिक्षा में अगर संस्कार और संस्कृति न हो तो शिक्षा बेकार है शिक्षा में केवल शिक्षा नहीं बल्कि संस्कार और संस्कृति का समायोजन होना चाहिए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More