क्या नीतीश कुमार को मिलेगा भारत रत्न, जानिए गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (10:44 IST)
Nitish Kumar news in hindi : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की स्थिति में सुधार करने के लिए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। उन्होंने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के लिए भी देश के सर्वोच्च सम्मान की मांग की। 
 
बेगुसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने सत्ता में आने से पहले बिहार की बेकार पड़ी सड़कों, स्कूलों और इमारतों को दुरुस्त कराया। उन्होंने राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक ने भी काफी लंबे समय तक ओडिशा की सेवा की। इन दोनों ही नेताओं को भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान दिया जाना चाहिए।
 
नीतीश को भारत रत्न दिए जाने की गिरिराज की मांग के पीछ राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। एनडीए गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

जदयू नेता लंबे समय से नीतीश को भारत रत्न ‍पुरस्कार दिए जाने की मांग कर रहे हैं। अक्टूबर में जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में भी नीतीश को भारत रत्न की मांग के समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे। 
 
उल्लेखनीय है कि भारत रत्न देश का सबसे बड़ा नागरिका सम्मान हैं। 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 
edited by : Nrapendra gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम में मारे गए शुभम द्विवेदी के नाम पर कानपुर में पार्क और चौक का नाम रखा जाएगा

कब लेंगे पहलगाम का बदला, अबकी बार तो आर-पार के जोश में हैं जवान

पहलगाम हमले के बाद यूपी में पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेजने का सिलसिला शुरू

भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मस्जिद के अंदर नारेबाजी करने का आरोप

लंदन में पाकिस्तानी दूतावास अधिकारी की शर्मनाक हरकत, विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की फोटो के साथ किया ये इशारा

अगला लेख
More