अर्थव्यवस्था को लेकर खुशखबरी, GDP वृद्धि दर 8 फीसदी का अनुमान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 1 मार्च 2024 (20:12 IST)
GDP growth rate is estimated to be 8 percent : भारतीय स्टेट बैंक के एक अध्ययन में शुक्रवार को कहा गया कि चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 8 फीसदी के दायरे में रह सकती है। भारत ने दिसंबर तिमाही में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और पिछली 2 तिमाहियों के अनुमानों को संशोधित किया।
 
पिछली 2 तिमाहियों में 8 प्रतिशत से अधिक की रही वृद्धि : एसबीआई ने अपनी शोध रिपोर्ट इकोरैप में कहा, तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों ने ज्यादातर बाजारों की सोच को झटका दिया, जबकि कुछ को सुखद आश्चर्य से भर दिया। इसमें कहा गया कि सभी अनुमानों को धता बताते हुए पिछली दो तिमाहियों में आठ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज करने के बाद 2023-24 की तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था ने 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की।
 
जीडीपी और जीवीए वृद्धि के बीच अंतर बढ़ा : अप्रत्यक्ष कर संग्रह में उछाल (सालाना आधार पर 32 प्रतिशत वृद्धि) से जीडीपी और सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) वृद्धि के बीच अंतर बढ़ गया। इकोरैप में कहा गया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी वृद्धि 7.6 प्रतिशत और जीवीए वृद्धि 6.9 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
ALSO READ: GDP के आंकड़ों का कमाल, Sensex ऑलटाइम हाई, Nifty ने भी बनाया रिकॉर्ड
अध्ययन में कहा गया, हमारा अनुमान है कि चौथी तिमाही की जीडीपी वृद्धि 5.9 प्रतिशत होगी। इस तरह वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी वृद्धि दर आठ प्रतिशत के करीब रह सकती है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख