गौतम नवलखा के दिल्‍ली से बाहर जाने पर रोक, हाईकोर्ट का आदेश

Webdunia
बुधवार, 29 अगस्त 2018 (11:08 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए माओवादियों से संबंध के आरोपी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा के दिल्ली से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। उच्च न्यायालय ने मंगलवार को नवलखा के वकील द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।


पुलिस ने न्यायालय के समक्ष कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा चुकी है। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस मुरलीधर ने याचिका की सुनवाई के बाद पुलिस को निर्देश दिया कि अग्रिम आदेश तक वह नवलखा को दिल्ली के बाहर न ले जाए, बल्कि उसे पुलिस की निगरानी में नजरबंद रखा जाए।

नवलखा को केवल अपने वकीलों से ही मुलाकात की अनुमति है। दिल्ली और महाराष्ट्र के संयुक्त पुलिस दल ने मंगलवार को नवलखा को महाराष्ट्र भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया। मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

HONDA ने बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, 17 वर्षों में किया यह कमाल

अगला लेख
More