suvichar

गौरी के परिवार ने हत्या को राजनीतिक रंग नहीं देने की अपील की

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (21:33 IST)
बेंगलुरु। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोपों के बीच उनके परिवार ने गुरुवार को अपील की कि इस मामले को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाए, वहीं उनके परिजन इस बात पर बंटे हुए दिखे कि इस हत्याकांड की जांच किसे करनी चाहिए।
 
परिवार ने यह भी कहा कि जांचकर्ताओं को गौरी की हत्या के सभी कोणों की जांच करनी चाहिए, भले ही दक्षिणपंथी हों या नक्सली हो। गौरी की हत्या के पीछे जहां कुछ लोग कट्टर दक्षिणपंथी लोगों का हाथ होने का अंदेशा जताते हैं जिस विचारधारा के खिलाफ वे जीवनभर रहीं, वहीं कुछ लोग इस मामले में नक्सलियों का हाथ होने की आशंका जता रहे हैं।
 
गौरी के भाई इंद्रजीत लंकेश ने बहन कविता लंकेश के साथ यहां कहा कि मेरा अनुरोध है कि कृपया गौरी की हत्या को राजनीतिक रंग नहीं दें। कृपया एक पत्रकार, एक महिला और हमारी बहन को न्याय दिलाएं।’ हत्या के सिलसिले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधे जाने के बारे में पूछे जाने पर इंद्रजीत ने कहा कि वह इस पर कुछ नहीं कहना चाहते।
 
उन्होंने कहा कि हम केवल न्याय चाहते हैं और कृपया इस मामले को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाए। अगर आप चाहते हैं तो इसमें वैचारिक रंग जोड़ें क्योंकि वह अपनी विचारधारा के लिए अडिग रही। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रंग देकर इसका फायदा उठाने का प्रयास नहीं किया जाए। मैं नेताओं को, जिस भी पार्टी के हों, बताना चाहता हूं कि कृपया इसे राजनीतिक कोण से नहीं देखें। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख