गंगोत्री धाम के कपाट हुए शीतकाल के लिए बंद

एन. पांडेय
शुक्रवार, 5 नवंबर 2021 (20:50 IST)
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट गोवर्धन पूजा के दिन पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। गंगोत्री मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहितों एवं आचार्यों की उपस्थिति में विधि-विधान से कपाट बंद हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा पहुंचेगी। जिलाधिकारी उत्तर काशी मयूर दीक्षित ने बताया कि इस यात्रा वर्ष में 32948 से अधिक तीर्थयात्री गंगोत्री धाम दर्शन के लिए पहुंचे। कोरोना काल के बावजूद यात्रा में तीर्थयात्रियों के आने का क्रम जारी रहा। यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया।

शनिवार को यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे, जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे।श्री केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद भगवान की उत्सव डोली विभिन्न पड़ावों से होकर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री औंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी।जिसके बाद अगले छह महीने केदार की पूजा वहीं होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More