Publish Date: Sat, 15 Feb 2020 (23:57 IST)
Updated Date: Sun, 16 Feb 2020 (00:01 IST)
एमबीए की एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ की है। पुलिस के मुताबिक मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एमबीए कर रही एक छात्रा 13 फरवरी को मेरठ से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में बस खराब हो जाने के चलते कुछ छात्रों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
इसके बाद वे छात्रा को अगवा कर बुलंदशहर की ओर ले गए। आरोप है कि उन्होंने छात्रा को बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान उसकी पिटाई भी की।
जब छात्रा देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को छात्रा की लोकेशन स्याना क्षेत्र मिली। वो वहां बेहोशी की हालत मिली। उसे गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
छात्रा गढ़ मुक्तेश्वर की रहने वाली है। पुलिस ने इस बात से इंकार किया है कि छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। पूछताछ में पता चला कि छात्रा आरोपी छात्रों का जानती थी। इसलिए जब उन्होंने उसे लिफ्ट के लिए कहा तो वो उनके साथ चल दी।