Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

किसानों के रोल मॉडल हैं गजेन्द्रसिंह शेखावत

हमें फॉलो करें किसानों के रोल मॉडल हैं गजेन्द्रसिंह शेखावत
, रविवार, 3 सितम्बर 2017 (11:52 IST)
नई दिल्ली। गजेन्द्र सिंह शेखावत राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सदस्य हैं। वे संसद की वित्त मामलों की स्थायी समिति के सदस्य और फैलोशिप समिति के अध्यक्ष हैं। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव शेखावत किसानों के रोल मॉडल हैं। वे तकनीक के जानकार भी हैं।
 
सादगीपूर्ण जीवन जीने के लिए मशहूर शेखावत के कोरा ब्लॉग पर 55,600 फॉलोअर हैं। इस ब्लॉग पर उनकी लोकप्रियता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी इस मामले में उनसे पीछे हैं। कोरा प्रश्नोत्तर से जुड़ी एक ब्लॉगिंग वेबसाइट है।
 
शेखावत को खेलों से काफी लगाव है और बॉस्केटबॉल में उन्होंने राष्ट्रीय और अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय स्तर पर हिस्सा लिया है। वर्तमान में वे अखिल भारतीय खेल परिषद के सदस्य और बास्केटबॉल इंडिया प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
 
3 अक्टूबर 1967 को जन्मे भाजपा नेता ने जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में एमफिल और एमए किया है। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत भी इसी विश्वविद्यालय से 1992 में हुई जब वे एबीवीपी के बैनर तले छात्र संगठन के अध्यक्ष बने। वे आरएसएस की आर्थिक शाखा से भी जुड़े रहे हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनुकरणीय है सत्यपाल सिंह का खाकी से खादी तक का सफर