क्या G23 की नाराजगी दूर कर पाएंगी सोनिया गांधी?

Webdunia
शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (23:50 IST)
नई‍ दिल्ली। कांग्रेस में सक्रिय अध्यक्ष एवं व्यापक संगठनात्मक बदलाव की मांग को लेकर पत्र लिखने वाले 23 नेताओं में से कई नेता शनिवार को सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। इस बीच, कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि पार्टी के सभी नेता कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं और सोनिया के साथ होने वाली कई नेताओं की मुलाकात में संगठन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
ALSO READ: प्रणब दा के संस्मरण, मेरे राष्ट्रपति बनने के बाद कांग्रेस राजनीतिक दिशा से भटक गई
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, पृथ्वीराज चव्हाण, शशि थरूर और भूपेंद्रसिंह हुड्डा तथा कई अन्य नेता सोनिया से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में कमलनाथ और पी. चिदंबरम भी शामिल होंगे। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत के भी इस बैठक में मौजूद रहने की संभावना है।
 
इस मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण कांग्रेस अध्यक्ष की कई नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं हो पाई थी। सोनिया जी ने निर्णय लिया है कि अगले कई दिनों तक बहुत सारे मुद्दों पर समय-समय पर चर्चा होगी। मैं यह कहूंगा कि कांग्रेस का हर नेता हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम सब मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।
ALSO READ: अयोध्या आंदोलन का समर्थन करने वाली पहली पार्टी थी कांग्रेस, पुस्तक में किया दावा
नए अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यसमिति ने यह निर्णय लिया था कि नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। मुझे लगता है कि उसके बाद सारे मुद्दे वहीं समाप्त हो गए।
 
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह भी सही है कि मेरे समेत कांग्रेस के 99.99 फीसदी साथियों का मानना है कि राहुल गांधी, जिन्होंने निर्भीकता से मोदी सरकार से मुकाबला किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वर्षों से काम किया, कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए वही एक साझे उम्मीदवार हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

अगला लेख
More