Petrol Diesel Prices: नोएडा और पटना में भी गिरे ईंधन के दाम, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव

Webdunia
बुधवार, 7 जून 2023 (09:32 IST)
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमतों में आज बुधवार को बढ़ोतरी नजर आ रही है। डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड 0.10 डॉलर बढ़कर 71.84 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 76.36 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। नोएडा और पटना (Noida and Patna) में ईंधन के दामों में कमी आई है।
 
भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव किया जाता है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 49 पैसे महंगा हो गया है। बिहार में पेट्रोल में 27 पैसे और डीजल की कीमत में 25 पैसे का इजाफा हुआ है।
 
हिमाचल प्रदेश, गोवा और कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र में पेट्रोल 52 पैसे और डीजल 50 पैसे सस्ता हुआ है। झारखंड में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 29 पैसे सस्ता हुआ है। पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल 46 पैसे और डीजल 43 सस्ता हुआ है। महानगरों की बात करें तो चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली बढ़त दिख रही है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.72 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.64 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.34 और डीजल 89.52, लखनऊ में पेट्रोल 96.56 और डीजल 89.75, पटना में पेट्रोल 107.30 और डीजल 94.09, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिंदूर छीनने वालों ने अपना खानदान खोया, Operation Sindoor पर बोले CM योगी

भारत के 80 विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर की स्ट्राइक, पाकिस्तानी PM शरीफ ने कहा

Operation Sindoor कोड नेम से कांग्रेस को परेशानी, पृथ्वीराज चव्हाण ने क्यों उठाया सवाल

कहां छिपा है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड गुल, TRF सरगना का और भी है नाम

कौन हैं लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सबूतों के साथ पाकिस्तान को किया बेनकाब

सभी देखें

नवीनतम

भारत-पाकिस्तान सशस्त्र संघर्ष, 1947 से अब तक

LoC पर पाकिस्तान की फायरिंग में हरियाणा के जवान दिनेश कुमार का सर्वोच्च बलिदान

प्रदेश में सफलतापूर्वक हुआ मॉकड्रिल और ब्लैक आउट का पूर्वाभ्यास : मोहन यादव

Operation Sindoor कोड नेम से कांग्रेस को परेशानी, पृथ्वीराज चव्हाण ने क्यों उठाया सवाल

आज की रात भारी, भारतीय सेना बोली- पाकिस्‍तान की दुर्गति का कारण बनेगा उसका दु:साहस

अगला लेख
More