Weather Update: मध्यप्रदेश और यूपी में पाला पड़ा, दिल्ली रही शीतलहर की चपेट में

Webdunia
बुधवार, 22 दिसंबर 2021 (08:23 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण अंडमान सागर और सुमात्रा तट के पास एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र है। इसके पूर्व उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। पूर्वी उत्तरप्रदेश और इससे सटे बिहार पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ एक के बाद एक पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की उम्मीद है। एक 22 दिसंबर को और दूसरा 24 दिसंबर को।

ALSO READ: जानिए, शीतलहर और गंभीर ठंड में क्‍या अंतर है...
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तरी हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति जारी है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में पाला देखा गया।

ALSO READ: Weather update : उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, बढ़ने लगी है ठंड, कई इलाके शीतलहर की चपेट में
 
अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात संभव है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की छिटपुट बारिश संभव है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
अगले कुछ दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में न्यूनतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है जिससे भीषण शीतलहर में कमी आएगी। अगले 2 से 3 दिनों में शीतलहर की स्थिति भी फीकी पड़ सकती है।

ALSO READ: शीतलहर का कहर, दिल्ली में 2021 का सबसे ठंडा दिन

 
दिल्ली शीतलहर की चपेट में : दिल्ली मंगलवार को भी शीतलहर की चपेट में रही और शहर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है।
 
 अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को हरियाणा, मध्यप्रदेश, झारखंड, ओडिशा के कुछ स्थानों तथा पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों, सौराष्ट्र और कच्छ, विदर्भ तथा तेलंगाना के कुछ स्थानों पर मंगलवार को शीतलहर चली।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार होने से अगले 2-3भारी ठंड पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही अलर्ट किया है कि 25 से 27 दिसंबर तक मौसम बदल सकता है और कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। मंगलवार को उत्तरप्रदेश समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी की चपेट में रहा है। कई राज्यों में शीतलहर से पारा काफी लुढ़क गया है। दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के जिलों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

 
मुजफ्फरनगर में 2.2 और लखनऊ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री : उत्तरप्रदेश में बीते 24 घंटों में 10 से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में सबसे ठंडा जिला मुजफ्फरनगर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लखनऊ में इस मौसम का यह अब तक का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी 2 दिन ऐसी स्थिति बनी रहेगी। तापमान में गिरावट होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम लागू, ट्रंप ने की मध्यस्थता

भारत पाक तनाव के बीच अपने परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर रखें ये जरूरी सामन, इमर्जेन्सी में आएंगे काम

पाकिस्तान का दावा, भारत ने मिसाइल और ड्रोन से 3 एयरबेस को निशाना बनाया

क्या बॉर्डर पर जाएंगे MS Dhoni? टेरिटोरियल आर्मी को लेकर रक्षा मंत्री का बड़ा फैसला

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक के कई ड्रोन नष्ट, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

अगला लेख