शिवाजी से संबद्ध किलों का होगा संरक्षण, महाराष्ट्र सरकार ने बनाई समिति

Webdunia
शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (22:51 IST)
मुंबई। मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और काल से जुड़े 6 किलों का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एक समिति की देखरेख में संरक्षण किया जाएगा। गुरुवार को जारी की गई एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार इस संरक्षण कार्यक्रम को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 24 सदस्‍यीय एक समिति बनाई गई है, जिसमें मंत्री, कलाकार एवं विशेषज्ञ शामिल हैं।

संरक्षण के लिए चुने गए किले पुणे जिले के शिवनेरी (जुन्नार), रायगढ़ (भोर) एवं तोरण (वेल्हे), सिंधुदुर्ग जिले के विजयदुर्ग (देवगढ़) एवं सिंधुदुर्ग (मालवन) तथा रायगढ़ जिले के सुधागढ़ (सुधागढ़) हैं। इस समिति में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, राजस्व मंत्री बालासाहब थोराट, संस्कृति मंत्री अमित देशमुख, पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे आदि हैं। शिवाजी महाराज के वंशज और राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत राज्यसभा सदस्य संभाजी राजे भी उसमें हैं।

अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान एवं विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि भी समिति का हिस्सा हैं। समिति मुख्यमंत्री सचिवालय से काम करेगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

अब चांद पर भारतीयों को उतारने की तैयारी, चंद्र अभियान चंद्रयान-4 को हरी झंडी

Maharashtra : ठाणे में 2 समूहों में हुई झड़प, गणेश विसर्जन के दौरान हुआ पथराव

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

दिल्ली में 2 मंजिला मकान ढहा, 3 लोगों की मौत, 14 घायल

म्यांमार से घुसपैठ और तस्करी पर लगेगी लगाम, 1643 KM लंबी सीमा होगी सील, 31000 करोड़ होंगे खर्च

अगला लेख
More