यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी, सीएम योगी हॉस्पिटल मिलने पहुंचे

Webdunia
रविवार, 18 जुलाई 2021 (17:14 IST)
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह  की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है।

सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पीजीआई (PGI) पहुंचे और कल्याण सिंह से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य का हालचाल लिया।

पीजीई हॉस्पिटल के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह 17 जुलाई की दोपहर तक मेडिकल रूप से बेहतर कर रहे थे, लेकिन शाम को उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, साथ ही पेट फूलने की शिकायत की। इसके बाद उनकी ऑक्सीजन थेरेपी शुरू की गई।

सभी जरूरी ब्लड टेस्ट किए गए। यूएसजी इमेजिंग, ईसीएचओ और न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोमेडिसिन, गैस्ट्रोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी और पल्मोनरी मेडिसिन से सलाह लिया गया। नए संक्रमण, सेप्सिस की संभावना को देखते हुए एंटीबायोटिक्स और एंटीफंगल का विस्तार किया गया है।

कल्‍याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। वे 21 जून को अनियंत्रित ब्लड शुगर और बीपी आदि की शिकायत के बाद उन्हें लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका इलाज चल रहा था, लेकिन 3 जुलाई की रात बीपी ज्यादा बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को माइनर अटैक पड़ा, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। इसके बाद 4 जुलाई को उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में एडमिट कराया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More