महाराष्ट्र चुनाव में बवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राव साहेब दानवे ने मारी कार्यकर्ता को लात, वीडियो हुआ वायरल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 12 नवंबर 2024 (14:36 IST)
Rao Saheb Danve kicked a worker: एक पुरानी कहावत है- अफसर के अगाड़ी और घोड़े के पिछाड़ी कभी खड़ा नहीं होना चाहिए। इससे हर समय खतरा बना रहता है। लेकिन, नेताओं के तो साइड में भी खड़ा होना खतरे से खाली नहीं होता है। वे कभी भी लात मार सकते हैं। इसका ताजा उदाहरण महाराष्ट्र में देखने को मिलना जब पूर्व केन्द्रीय मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल ने अपने पास खड़े एक कार्यकर्ता को लात मार दी। 
 
बताया जा रहा है कि यह कार्यकर्ता फोटो खिंचवाते समय फ्रेम में आ रहा था। यह बात नेताजी को नागवार गुजरी और उन्हें साइड में खड़े कार्यकर्ता को लात मार दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लात मारते समय दानवे को एक टांग पर खड़े देखा जा सकता है। ALSO READ: History Of Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का संपूर्ण इतिहास, सबसे लंबे समय तक मुख्‍यमंत्री रहे वसंत नाईक
 
दानवे से मिलने आए थे खोत : यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। राव साहेब दानवे से मिलने पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर उनके भोकरदन स्थित आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खोतकर का शॉल और माला पहनाकर स्वागत ‍भी किया। स्वाभाविक तौर पर इस पल का फोटो और वीडियो भी कैमरे में कैद होना ही था। जैसे ही दानवे ने लात चलाई वे कैमरे में कैद हो गए। कार्यकर्ता का नाम शेख हमद बताया जा रहा है। ALSO READ: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयान पर बुरी तरह भड़की भाजपा, जानिए ऐसा क्या कह दिया
 
30 साल से है दोस्ती : हालांकि शेख हमद ने इस घटना का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि लात मारने की जो बात कही जा रही है वह पूरी तरह गलत है। दानवे साहब और मेरी पिछले 30 साल से दोस्ती है। दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि महाराष्ट्र में अगर नेता अपने कार्यकर्ताओं को लात से मार रहे हैं तो महाराष्ट्र कहां से कहां आ गया है।
 
उल्लेखनीय है कि छत्रपति संभाजीनगर के कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र से दानवे की बेटी संजना जाधव चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने उनके पति हर्षवर्धन जाधव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। हर्षवर्धन संजना के पति हैं। संजना जाधव के भाई संतोष दानवे भाजपा उम्मीदवार के तौर पर भोकरदन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख