पूर्व केंद्रीय मंत्री हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, खाते से निकाल लिए 99,999 रुपए

Webdunia
बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (12:07 IST)
Dayanidhi Maran:  पूर्व केंद्रीय मंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (DMK) के लोकसभा सदस्य दयानिधि मारन ऑनलाइन ठगी ( online fraud) का शिकार हो गए। उनके बैंक खाते से ऑनलाइन जालसाजों ने 99,999 रुपए उड़ा लिए। मंत्री ने मंगलवार को इस विषय में ग्रेटर चेन्नई पुलिस की साइबर अपराध शाखा (cyber crime branch) में शिकायत दर्ज कराई।
 
शीर्ष पुलिस सूत्रों के अनुसार मारन ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें 8 अक्टूबर को एक अज्ञात नंबर से फोन आया जिसके बाद उनके बैंक खाते से 99,999 रुपए डेबिट हो गए। उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और खुद को बैंक कर्मचारी बताकर लेनदेन का विवरण मांगा जिसके बाद थोड़ी ही देर में एक अनधिकृत लेनदेन होना पाया गया।
 
शिकायत के आधार पर साइबर अपराध पुलिस स्टेशन, केंद्रीय अपराध शाखा, ग्रेटर चेन्नई पुलिस में मामला दर्ज कर जालसाजों का पता लगाने के लिए जांच कररही है और खोई हुई राशि को जल्द से जल्द वापस पाने के लिए पेमेंट गेटवे को अनुरोध भेजा गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More